जनपद उत्तरकाशी के घोड़े-खच्चरों के संचालकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा से लगाई गुहार,लागू हुआ चक्रानुक्रम सिस्टम।

देहरादून



चारधाम यात्रा के दौरान जनपद उत्तरकाशी के घोड़ा-खच्चर,डंडी-कंडी संचालकों को बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा में आने वाली समस्याओं को प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर चौहान के समुख रखा,जिसमे त्वरित गति से शासन द्वारा कार्यवाही की गई। केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2023 के सफल संचालन तथा यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत उत्तराखण्ड शासन पशुपालन अनुभाग-1 देहरादून के द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग हेतु कुल 5000 अश्ववंशीय पशु की क्षमता जिसमें 4000 ( चार हजार) यात्रा एवं 1000 सामग्री दुलान हेतु निर्धारित की गयी है। चूंकि वर्तमान तक लगभग 5100 यात्रा हेतु तथा 1300 माल ढुलान हेतु घोड़ा खच्चर पंजीकृत किये जा चुके हैं। इस प्रकार यात्रा मार्ग हेतु निर्धारित की गई घोड़े खच्चरों की संख्या के सापेक्ष पंजीकृत घोड़े खच्चरों की संख्या अधिक नहीं है। इस कारण यात्रियों की मांग की पूर्ति करने हेतु पंजीकृत प्रत्येक घोड़े खच्चरों को लगभग प्रतिदिन यात्रियों को पैदल यात्रा मार्ग पर लाना तथा ले जाना पड़ता है। जिस कारण घोडे - खच्चरों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। चूंकि आगामी दिनों में यात्रियों की संख्या में निरन्तर वृद्धि होने की सम्भावना है। यदि पंजीकृत घोडे- खच्चरों की संख्या में वृद्धि नही की गई तो वर्तमान में पंजीकृत घोड़े खच्चरों पर प्रतिदिन यात्रियों को लाने तथा ले जाने का दबाव पड़ेगा। जिससे आराम न मिलने की स्थिति में उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा घोड़े खच्चरों पर कार्य करने का कार्यबोझ और अधिक बढ़ेगा। घोड़े खच्चरों के स्वास्थ्य व यात्रियों की मांग की आपूर्ति के दृष्टिगत अधिक संख्या मे घोड़े खच्चरों का पंजीकरण किये जाने की आवश्यकता है। साथ ही अन्य जनपदों मुख्यतः चमोली तथा उत्तरकाशी के घोड़ा खच्चर स्वामियों के पंजीकरण किये जाने के अनुरोध भी प्राप्त हो रहे हैं। जिस हेतु यात्रा मार्ग पर चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत शासन द्वारा घोड़े खच्चर हेतु निर्धारित संख्या के अनुरूप यात्रा को सुनियोजित प्रकार से संचालित किये जाने हेतु पैदल यात्रा मार्ग पर संचालित घोड़े खच्चरों को साप्ताहिक चक्रानुक्रम में संचालित करने का निर्णय लिया गया है।अब श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़े खच्चरों के साप्ताहिक चक्रानुक्रम में उत्तरकाशी जनपद को मंगलवार,बृहस्पतिवार तथा शनिवार के दिनों में संचालित होंगे।यमुनाघाटी के घोड़े-खच्चरों संचालकों द्वारा मनवीर चौहान का आभार व्यक्त कर खुशी जताई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ