बीएल लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर गत वर्ष के चैंपियन रोहन एवम काजल ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

 बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला की दो दिवसीय महाविद्यालय स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला के  खेल मैदान में हो रहा है। प्रथम दिवस के आयोजन के मुख्य अतिथि ग्राम सभा कुरुड़ा की प्रधान  ममता, विशिष्ठ अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला के प्रधानाचार्य  चतर सिंह चौहान ने रिबन काटा,  पिछले सत्र 2021 -22 के महाविद्यालय स्तरीय चैंपियन रोहन तथा काजल ने मशाल जला कर खेल मैदान में एक चक्कर पूर्ण कर 200 मीटर की दौड़ से शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 ए0 के0 तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान कर खेल प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की। मुख्य अतिथि ममता तथा चतर सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान की।


आज की आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम स्वरूप 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान रोहन कुमार ,द्वितीय स्थान दिनेश आर्य , तृतीय स्थान निखिल सिंह रावत, बालिका वर्ग में ,प्रथम स्थान प्रिया राणा ,द्वितीय स्थान राखी ,तृतीय स्थान काजल ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में ,प्रथम स्थान महिदेव सिंह राणा ,द्वितीय स्थान रोहन कुमार ,तृतीय स्थान सोम कुमार, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान संध्या पौडवाल, द्वितीय स्थान काजल, तृतीय स्थान राखी ने प्राप्त किया। 


1500 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में ,प्रथम स्थान महिदेव सिंह राणा ,द्वितीय स्थान रोहन कुमार ,तृतीय स्थान अजय सिंह , बालिका वर्ग में ,प्रथम स्थान संध्या पौडवाल,द्वितीय स्थान काजल ,तृतीय स्थान प्रिया राणा  ने प्राप्त किया।,

लंबी कूद  बालक वर्ग में प्रथम स्थान सुखराज, द्वितीय स्थान अमर्त्य नौटियाल ,तृतीय स्थान दिनेश आर्य, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान राखी, द्वितीय स्थान प्रिया राणा, तृतीय स्थान शीतल ने प्राप्त किया। 


ऊंची कूद  बालक वर्ग में प्रथम स्थान पंकज ,द्वितीय स्थान रोहन कुमार , तृतीय स्थान निखिल सिंह रावत, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान राखी, द्वितीय स्थान काजल, तृतीय स्थान प्रिया राणा ने प्राप्त किया। 

भाला फेंक  बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्रकाश ,द्वितीय स्थान दीपक चौहान ,तृतीय स्थान गोविंद सिंह नेगी, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान राखी, द्वितीय स्थान काजल ,तृतीय स्थान प्रिया राणा ने प्राप्त  किया। 


चक्का फेंक  बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्रकाश ,द्वितीय स्थान अजय सिंह पंवार  ,तृतीय स्थान रिजुल, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान गुड़िया, द्वितीय स्थान रखी चौहान, तृतीय स्थान शीतल ने प्राप्त किया। 

गोला फेंक  बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्रकाश द्वितीय स्थान अजय पंवार ,तृतीय स्थान रिजूल, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्रिया राणा, द्वितीय स्थान काजल, तृतीय स्थान प्रकृति ने प्राप्त किया। 

खो - खो बालक वर्ग में विजेता टीम सुपर स्टार तथा उप विजेता राइजिंग स्टार रही। बालिका वर्ग में  रामासिराईं विजेता तथा कमलसिराईं उप विजेता रही। तत्पश्चातक्रीड़ा प्रतियोगिता के संयोजक डॉ0 विशम्बर जोशी ने प्रथम दिवस के खेलों की समाप्ति की घोषणा की। 

खेल विशेषज्ञ के रूप में श्री जनक सिंह चौहान तथा जयदेव गुलेरिया ने आज के सम्पूर्ण खेलों को संपन्न करवाने में महत्व पूर्ण भूमिका अदा की। आज के कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर राजेंद्र लाल आर्य ने किया।

 क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 यमुना प्रसाद रतूड़ी, फातिमा खान, कृष्णदेव रतूड़ी, भूपाल सिंह कार्की, डॉ0 तबस्सुम जहां, विनोद कुमार, डॉ0 विनय प्रकाश नौटियाल, नरेश शाह, शीशपाल सिंह चौहान, राजीव प्रसाद नौटियाल, लैब असिस्टेंट  प्रताप सिंह, जगन्नाथ असवाल,  मनवीर सिंह रावत कार्यालय कर्मी हरीश बिजल्वाण, कुंदन सिंह रावत, अष्टम सिंह चौहान, रमेश, प्रहलाद, श्रीमती ललिता, श्रीमती सरोज, छात्र प्रतिनिधि छात्रसंघ अध्यक्ष शिवम नौडियाल, उपाध्यक्ष साक्षी, सचिव महीदेव सिंह राणा उपस्थित रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ