पुरोला में विधिवत पूजा अर्चना के साथ कांग्रेस कार्यलय का उद्धघाटन, जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने रिबन काट किया कार्यालय का शुभारंभ

 गजेन्द्र सिंह चौहान, पुरोला

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पुरोला नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य बाजार में बुद्धवार को  विधिवत उद्घाटन कर पार्टी कार्यालय खोला गया।


पार्टी कार्यालय का उद्घाटन जिला अध्यक्ष यमुना घाटी दिनेश चौहान व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने विधिवत पूजा अर्चना कर रिब्बन काट कर किया।कार्यालय उद्घाटन में आये जिला अध्यक्ष दिनेश चैहान व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने कहा कि कांग्रेस भारत की सबसे पुरानी पार्टी है   जिसके नेतृत्व में देश व प्रदेश ने सदियों से तरक्की की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए नही बल्कि देश के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कार्यं करने को लेकर संकल्पित है। कार्यालय के उद्घाटन में जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान,नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी,  बिहारीलाल शाह, जिला पंचायत सदस्य सरोज रावत रोजी सिंह सौंदाण,पूर्व प्रमुख लोकेंद्र रावत,ओम प्रकाश रावत,रेखा नौटियाल जोशी, नारायणी चौहान ब्लॉक अध्यक्ष  राजपाल रावत, किशन सिंह रावत, राम प्रसाद, नगर अध्यक्ष जयेंद्र रावत ,आशीष रावत, ,भुवनेश, राजेश रावत, दिनेश चौहान, श्याम सिंह राणा, सोबत सिंह असवाल,जगदीश गुसाई, धीरेंद्र सिंह नेगी,उपेंद्र शर्मा,  नरेश चंद्र, प्रताप रावत, नोनियाल सिंह रावत, मोहनलाल, आशीष नेगी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ