मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं। मुख्यमंत्री अपराहन 2 बजकर 10 मिनट पर आइटीबीपी हेलीपैड मातली पहुंचेंगे। तत्पश्चात द्रोपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन की चपेट में आए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी के प्रशिक्षणार्थियों हेतु चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का निरीक्षण व समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री सांय 3:15 बजे आइटीबीपी हेलीपैड मातली से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
0 टिप्पणियाँ