गौरैया संरक्षण पर बीएल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन

गजेन्द्र सिंह चौहान, पुरोला

  बीएल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग ने गौरैया संरक्षण पर एक गोष्ठी का आयोजन किया।गोष्ठी में स्नातक व परास्नातक के छात्र-छात्राओं को जीव जन्तुओ के प्रति संवेदनशील रहने व बदलेते हुए पर्यावरण से जीव जंतुओं को हो रहे नुकसान व उनके संरक्षण पर चर्चा परिचर्चा कर संरक्षण करने के तौर तरीकों से अवगत करवाया।


वंही गोष्टी में गौरैया प्रजाति की छोटी पक्षी विलुप्त होती जा रही है उसको संरक्षित करने को विस्तृत जानकारी दी व वन्य जीव संरक्षण पर छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गयी।बतौर वक्ता गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी ज्वाला प्रसाद व अमिता चौहान ने वन्य जीवों पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बदलते परिवेश में कई वन्य जीव विलुप्त होने की कगार में हैं।

अगर इनका संरक्षण नही किया गया तो आने वाले समय मे केवल किताबों पर ही इनके चित्र देखने को मिलेंगे।उन्होंने कहा कि मानव के ही कारण आज विकास की दौड़ के नाम पर जल,जंगल व वन्य जीव व इसका पारिस्थितिकी तन्त्र प्रभावित हो रहा है

जिसको लेकर आज प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर वन्यनजीवों का संरक्षण करने को पहल करें व समाज को जागरूक करें। गोष्टी में जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष व प्राध्यापक डॉ0 प्रियंका ने  छात्र-छात्राओं को जंतु विज्ञान के अध्ययन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जीव जंतुओं की पहिचान व उनके बारे में विस्तृत जानकारी सहित जीवों के आचार-व्यवहार को समझने में सहायक है। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य डॉ0 ऐ0के0 तिवारी,प्राध्यापक कृष्ण देव रतूड़ी,गणेश प्रसाद,राजेन्द्र लाल आर्य,डॉ0 विनय प्रकाश नौटियाल,राजीव सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ