गजेन्द्र सिंह चौहान पुरोला

भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर नौगांव में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक  । बैठक में निवर्तमान विधायक राजकुमार, जिला एवम मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित बीजेपी मोर्चो के पदाधिकारी  रहे उपस्थित ।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी जिला महामंत्री सत्येंद्र राणा ने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा हरिद्वार से इस यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा ।

 पुरोला विधानसभा के अंतर्गत 3 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे मोरी में यात्रा पहुंचेगी, यात्रा के मोरी पहुंचने पर पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे ।

उन्होंने बताया कि बैठक में पुरोला विधानसभा के अंतर्गत यात्रा का संयोजक निवर्तमान विधायक राजकुमार व उपेन्द्र असवाल को स्वागत प्रमुख बनाया गया है ।

मोरी के बाद यात्रा पुरोला पहुंचेगी , पुरोला में इस अवसर पर जनसभा आयोजित की जाएगी जिसे प्रदेश के शीर्ष नेता संबोधित करेंगे । पुरोला के बाद यात्रा नौगांव पहुंचेगी जहां एक नुक्कड़ जनसभा आयोजित की जाएगी ।

नौगांव के बाद यात्रा डामटा पहुंचेगी जहाँ एक रोडशो का आयोजन किया जाएगा । तत्पश्चात यात्रा नैनबाग होते हुए मसूरी पहुंचेगी ।

यात्रा पुनः 5 जनवरी को जनपद के चिन्यालीसौड़ पहुंचेगी व 6 जनवरी को चिन्यालीसौड़ से डुंडा होते हुए उत्तरकाशी पहुंचेगी जहाँ यात्रा का समापन पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा ।

 यात्रा के समापन पर  केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष एवम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसभा को संबोधित करेंगे ।

 मंडल अध्यक्ष पुरोला पवन नौटियाल ने यात्रा की तैयारियों को लेकर कहा कि पुरोला मंडल के अंतर्गत यात्रा का भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सभी यात्रा में शामिल होने के लिए जोर से तैयारी कर रहे हैं ।

 वही मंडल महामंत्री नौगांव जसपाल परमार ने कहा कि विजय संकल्प रैली को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं व आम लोगों में भारी उत्साह है ।

नौगांव में आयोजित बैठक में जिला महामंत्री महिला मोर्चा अमिता परमार, पुरोला विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष,  महिला मोर्चा पुरोला की मण्डल अध्यक्ष अनीता,  मंडल महामंत्री पुरोला जगमोहन पवार , सभी मंडलों के पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।