43 ग्राम प्रधानों व 21 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण

पुरोला, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत,पंचायती राज विभाग उत्तराखण्ड के तत्वावधान में  विकासखण्ड पुरोला में छेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों को क्षमता विकास प्रशिक्षण दिया गया। स्वयं  सेवी संस्था महिला एवम बाल उत्थान समिति ने पंचायत प्रतिनिधियों को दो दिवसीय क्षमता विकास का प्रशिक्षण दिया।

 प्रशिक्षण में  मास्टर ट्रेनर दिनेश चौहान,सह ट्रेनर नितिन कुमार गोयल व मंजू अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि छेत्र पंचायतों के अधिकार एवं कर्तव्य,छेत्र पंचायत समितियों का गठन एवम कार्यक्षेत्र
बी.पी.डी.पी(ब्लॉक पंचायत विकास योजना)तथा बजट आदि के संदर्भ में पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि विकासखण्ड के 43 ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण गत सप्ताह हुवा है जबकि क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शुक्रबार को समाप्त हुआ है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुखा रीता पंवार ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का सुभारम्भ करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सभी प्रतिनिधियों को अपने अधिकारों के साथ साथ विकास कार्यो के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त होती है और वंही महिला जनप्रतिनिधियों में कार्यक्षमता का विकास होता है।
प्रशिक्षण में कनिष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी,राजबाला रावत,निकेन्द्र नेगी,प्रसन्ना रावत,एडीओ पंचायत,ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील रावत ,सुभाष कुंवर,परमेश्वरी नॉटियाल ,राजबाला आदि उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ