पुरोला, आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए मंथन किया गया ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने बीजेपी सरकार की नाकामियों मजबूती से उठाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ का कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान है, उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ की मेहनत से पुरोला में कांग्रेस पार्टी ने कई चुनाव जीते हैं व कार्यकर्ताओं के दम पर आगे भी चुनाव जीतती रहेगी ।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयेन्द्र रावत ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में बूथ व न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा हुई । बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी पदाधिकारी बैठक करेंगे ।
उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनोतियो व आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर एकजुट होकर पार्टी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों व किसानों की सच्ची हितैसी है , उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हर न्याय पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की जायेगी व पार्टी की नीतियों से आम जनता को जोड़ा जाएगा ।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष किशन सिंह रावत नगर ,एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रकाश डबराल, प्रदेश संयोजक बिहारीलाल शाह, जिला महामंत्री रेखा नौटियाल जोशी ,जेस्ट प्रमुख सुभाष नेगी, महिला जिला अध्यक्ष नारायणी चौहान , सुषमा देवी, अत्री देवी ,निर्मला देवी ,अर्जुन चौहान, नवनीत चौहान ,दिनेश उनियाल, राकेश रतूड़ी, न्याय पंचायत अध्यक्ष मोहनलाल आ गया जगमोहन राणा आदि वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे

0 टिप्पणियाँ