पुरोला लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा

 पुरोला,  मोरी ब्लाक के एक गांव की लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक के खिलाफ मोरी थाने में एसी/एसटी एक्ट के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।


    मोरी ब्लाक के एक गांव की लड़की ने पुलिस को दी तहरीर में लोनी गाजियाबाद निवासी मनोज पुत्र मुन्ना पर उसके साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। आरोपी यहां मजदूरी का कार्य करता है। थानाध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा376,506 एसी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ