मोरी, पूर्व विधायक प्रत्याशी दुर्गेशलाल ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को पत्र लिखकर एसजेवीएन द्वारा मजदूरों पर दायर मुकदमे वापस लेने की अपील की ।
उन्होंने पत्र में मांग की है कि विगत 13 नवम्बर 2019 को जेपी कम्पनी में कार्यरत मजदूरों ने बेहतर सुविधाएं व न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर हड़ताल की थी ।
उस समय कम्पनी व प्रसासन ने आस्वाशन दिया था कि मजदूरों की जायज मांगो पर अमल होगा व किसी भी मजदूर पर कोई कानूनी कार्यवाही नहीं होगी ।
लेकिन न मजदूरों की मांगें पूर्ण हुई ओर न ही काम से हटाए गए मजदूरों को वापस काम पर लिया गया ।
उन्होंने पत्र में लिखा कि कम्पनी के उच्चाधिकारियों द्वारा मजदूरों को धमकाया जा रहा है व मुकदमो की धमकी भी दी जा रही है ।
उन्होंने जिलाधिकारी से त्वरित संज्ञान लेकर कम्पनी द्वारा मजदूरों के शोषण रोकने की अपील की


0 टिप्पणियाँ