पुरोला शहर में आजकल पानी की भारी किल्लत हो रही है, पानी की कमी से सर्वाधिक त्रस्त वार्ड नम्बर 1 व 5 की जनता है । वार्ड नम्बर 1 निवासी समाजसेवी पँडित कैलाश उनियाल व दिवाकर उनियाल ने बताया कि विगत एक महीने से उनके घरों में पानी नही आ रहा है ।
उन्होंने बताया कि यहाँ पर लगे 2 हैंडपंपो का सहारा स्थानीय निवासियों को था किंतु आजकल उनसे भी बड़ी मशक्कत से पानी मिल पा रहा है ।
वार्ड नं 5 निवासी प्रवेश बहुगुणा ने बताया कि हमारे वार्ड ने बताया कि हमारे वार्ड में महीनों से पानी की दिक्कत हो रही है , इस सम्बंध में जलसंस्थान भी कुछ नही कर पा रहा है ।
बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष ओपी नोडियाल का कहना है कि जलसंस्थान जनता को हो रही परेशानियों का शीघ्र निराकरण करना चाहिए ।
via Blogger https://ift.tt/3laVZHx
November 08, 2020 at 07:46AM


0 टिप्पणियाँ