पुरोला। मोरी ब्लाक के सुदूरवर्ती गंगाड़ गांव के दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने की सूचना है। ये दोनो बालिका गांव के पास के जंगल में चारापति लेने गई थी। राजस्व पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। गंगाड़ गांव निवासी सैंजराम की पुत्री निर्मला 11 व शर्मिला 13वर्ष 4नवम्बर को गांव के पास के जंगल में चारापति लेने गई थी लेकिन घर नही लौटी। ग्रामीणों द्वारा जंगल में काफी ढूंढ़ने के बावजूद अभी तक उनका कोई पता नही चला है। परिजनों एवं पड़ोस के गांव ढाटमीर निवासी कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष राजपाल रावत ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक नवीन के नेतृत्व में 6राजस्व कर्मियों की टीम सर्च अभियान हेतु गांव भेज दी गई है।

0 टिप्पणियाँ