दुर्गेशलाल का कफनोल में भव्य स्वागत, सम्बोधन में विधासभा के नेताओं को बताया कुम्भकरणी नींद में सोया हुआ

दुर्गेशलाल का कफनोल में भव्य स्वागत, सम्बोधन में विधासभा के नेताओं को बताया कुम्भकरणी नींद में सोया हुआ

  पुरोला विधानसभा से गत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में में चुनाव लड़े दुर्गेशलाल  कफनोल में रामलीला के अवसर पर मुख्य अतिथि रहे । 

कफनोल पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल बाजो व फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया ।


इस अवसर पर युवाओ ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर रामलीला में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुरोला विधानसभा के पूर्व व वर्तमान नेता कुमकर्णी नीन्द में सोये हुए है, आम जनता को इन्हें नींद से जगाना पड़ेगा ।


उन्होंने कहा कि विगत वर्षों से सही नेतृत्व के अभाव में पुरोला विधानसभा में विकास कार्य नही हो पा रहा है ।

उन्होंने कहा कि पुरोला विधानसभा के लोगो को अब झूठे वादे करने वाले नेताओं से मुक्ति पानी है ।


उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उपस्थिति जनसमुदाय से आशीर्वाद भी मांगा ।

इस अवसर पर अखिलेश कुमार , कुशाल चौहान, सुदेश बडोनी ,अनुज बडोनी, सूरत पवार खजान पवार, मनमोहन पवार आदि लोग मौजूद रहे ।



via Blogger https://ift.tt/3l88V0K
November 07, 2020 at 01:30PM

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ