पुरोला, भाजपा छोड़ यूकेडी में शामिल हुये राज्या आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दलबीर सिंह रावत को यूकेडी ने ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया है ।
यूकेडी जिलाध्यक्ष सन्तोष सेमवाल ने पार्टी के जनपद सरंक्षक विष्णुपाल सिंह रावत की उपस्थिति में उनको अध्यक्ष पद पर नियुक्ति सम्बन्धी पत्र सौंपा ।
पार्टी संगठन का आभार व्यक्त करते हुए दलबीर सिंह रावत ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया उसके लिए ओ पार्टी नेतृत्व व पार्टी के जनपद अध्यक्ष सन्तोष सेमवाल तथा जनपद सरंक्षक विष्णुपाल सिंह रावत का धन्यवाद करते हैं ।
उन्होंने कहा कि ओ पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगे ।
इस अवसर दिनेश शाह व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष, बिक्रम सिंह नेगी व कृष्णानन्द बडोनी सहित अन्य बरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ