पुरोला, उत्तराखंड प्रदेश में मण्डल प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय चरण 6 से 10 नवम्बर तक सम्पन्न होगा ।
इस सम्बंध में आज पुरोला में भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनपद उत्तरकाशी में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी पत्रकारों को दी ।
जनपद के बर्निगाङ , नौगांव व चिन्यालीसौड़ मंडलो के प्रशिक्षण वर्ग 6 व 7 नवम्बर को सम्पन्न होंगे ।
मोरी, सांकरी, ब्रह्मखाल, भागीरथी भटवाड़ी मंडलो के प्रशिक्षण वर्ग 7 व 8 नवम्बर को सम्पन्न होंगे ।
8 व 9 नवम्बर को पुरोला, बडकोट व उत्तरकाशी मण्डलों के प्रशिक्षण वर्ग सम्मन होंगे ।
प्रेसवार्ता में भाजपा पुरोला मण्डल के समस्त पदाधिकारी व बरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित शक्ति केन्दों के सयोजक व सह संयोजक, मण्डल कार्यसमिति के सदस्य, मोर्चो के अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठों के सयोजक , निर्वाचित प्रतिनिधि, पूर्व मण्डल अध्यक्ष व मंडलो में निवास करने वाले जीले एवम प्रांतीय कार्यकर्ता रहेंगें ।

0 टिप्पणियाँ