उत्तरकाशी , कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर जिलापंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने जनपद की समस्त जनता व जिलापंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो प्यार व स्नेह एक वर्ष में आप सब ने मुझे दिया उस सबके लिए मै आप सबका ऋणी हु ।
उन्होंने कहा कि मैं आप सबकी अपेक्षाओ के अनुरूप पूरी मेहनत, लगन व ईमानदारी से कार्य करने की भरपूर कोशिश कर रहा हूं ।
उन्होंने कहा कि इंसान गलतियों का पिटारा है, उन्होंने कहा कि इस एक वर्ष में अगर मुझसे कोई गलती हुई हो तो उसके लिए मैं आप सबसे क्षमाप्राथी हु ।
दीपेन्द्र कोहली की कलम से हमराही ग्रुप में व्हाट्सएप सन्देश
माननीय श्री दीपक बिजल्वाण जी को जिला पंचायत अध्यक्ष बने हुए आज के दिन एक वर्ष पूर्ण हो गए है अध्यक्ष जी एवम संपूर्ण जिला पंचायत को एक वर्ष पूर्ण होने की बहुत बहुत शुभकामनाएं एवम बधाइयाँ ।
आप सभी ने इस एक वर्ष में बहुत बदलाव देखे होंगे , जंहा पहले जिला पंचायत अध्यक्ष जनता की आवाज , जनता की समस्याओं से वाकिफ नही हो पाते थे , वंही आज अध्यक्ष गांव गांव जाकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रहा है ।
जिन गरीब, असहाय परिवारों की कोई सुध लेने वाला नही होता है जिन्हें लोग केवल वोट बैंक रूप में उपयोग करते थे उन्हें प्राथमिकता देकर उन्हें आर्थिक मदद हो या बेहतर इलाज के लिए हर सम्भव पूर्ण रूप से सहयोग करना हो , उन्हें प्राथमिकता देकर पहले उनकी समस्याओं का समाधान पूर्ण किया , गरीब परिवार के बच्चों की शादी में मदद के लिये ओ हमेसा आगे रहे ।
सार्वजनिक कार्यो में बेहतर योगदान के साथ कोरोना काल मे पुलिस, विभाग स्वास्थ्य विभाग से लेकर आमजनमानस तक तक मददगार साबित हुए ।
प्रत्येक गांव के महिला मंगल, युवा मंगल दल को बर्तन सामग्रियों से लेकर क्रिकेट किट और आर्थिक मदद देकर मजबूती प्रदान की ।
गांव गांव जा कर सार्वजनिक कार्यो पेयजल सड़क ,स्वास्थ्य सुबिधाये से लेकर आस्था के प्रतीक इष्टदेवताओ के मंदिर का सौंदर्यकरण कार्यो को वरीयता देकर कार्यो को जल्द पूरा किया जा रहा है ।।
जंहा लोग राजनीति पुराने पैटर्न को लेकर आगे बढ़ रहे थे वंही जनपद ही नही प्रदेश भर में एक नई राजनीतिक की की लहर दौड़ रही है युवा दीपक बिजल्वाण की राजनीति का कायल होता जा रहा है । अगर प्रदेश भर में किसी किसी राजनीतिक चेहरे की चर्चा है तो वह है दीपक बिजल्वाण जी । ( दीपेन्द्र कोहली उत्तरकाशी पीजी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष हैं )


0 टिप्पणियाँ