प्रकाश डबराल ने सरकार पर लगाया एससी व एसटी छात्रों के उत्पीड़न का आरोप

पुरोलाः-- जिला कांग्रेस कमेटी यमुना घाटी पुरोला ने प्रदेश सरकार पर अनुसूचितजाति जनजाति के लोगों व छात्रों का शोषण करने का आरोप लगाया।   


            कांग्रेसियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर अनुसूचित जाति व जनजाति छात्रों के शोषण को बंद करने की मांग की।


   ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्वर्ती  सरकार की चलाई गई अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों के कल्याणर्थ चलाई योजनाओं का लाभ जाति के लोगों व छात्रों को नहीं मिल पा रहा है जिस कारण लोग लाभ विभिन्न से योजनाओं से वंचित हो रहे हैं।


      कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों को संस्थानों विद्यालयों में समय पर छात्रवृत्ति न मिलने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिस कारण छात्र अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, छात्रों को वर्तमान मैं अभी तक छात्रवृत्ति न मिलनें से विद्यार्थियों को पठन-पाठन व पढ़ाई सामग्री खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है वहीं प्राइमरी व जूनियर कक्षाओं में वर्षों से 5 सौ व 9 सौ रूपये प्रतिवर्ष छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है जोकि बहुत कम है किंतु वर्तमान सरकार ने अभी तक वर्षों के छात्रवृत्ति मानकों को नहीं बदला। 

    कहा कि अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को समय पर वृद्धा विधवा ,विकलांग पेंशन नहीं मिल रही है जबकि विधवा महिलाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु समाज कल्याण विभाग से मिलने वाली धनराशि भी आवेदन करने के बाद भी लोगों को योजना लाभ नहीं मिल रहा है।

      ज्ञापन पर जिला अनुसूचित जाति अध्यक्ष प्रकाश

कुमार,व्लाक कांग्रेसध्यक्ष किसन सिंह रावत,विकास हिमानी,नारायणी चौहान, नगर अध्यक्ष जयेंद्र रावत व सुभाष कुमार, रिषांत बडोनी,भगतराम,जगदीश आदि कांग्रेसी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ