फीता काटने कोई भी आये , दीपक बिजल्वाण के प्रयासों से मिली सिंचाई लिफ्टिंग योजनाओं को सासन की मंजूरी

 

यमुनोत्री विधानसभा के अंतर्गत नौगांव विकासखण्ड के विभिन्न गाँवों की बहुप्रतिक्षित सिंचाई लिफ्ट योजनाओं को सासन स्तर से स्वीकृति मिली है। 


 इन बहुप्रतिक्षित सिंचाई लिफ्ट योजनाओं को शासन स्तर से स्वीकृति मिली है,जिसकी विधिवत टेंडरिंग प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई है ।

 समाजसेवी हरीश डिमरी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण द्वारा मजबूत पैरोकारी के कारण विभाग को भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।


 उन्होंने बताया कि ग्राम पोंटी के आम जनमानस ने जिलापंचायत अध्यक्ष  के अथक प्रयासों हेतु  हार्दिक आभार एवम धन्यवाद ज्ञापित किया है ।


उनका कहना है की देखने वाली बात यह होगी श्रेय लेने और फीता काटने या शिलान्यास करने हेतु अब कौन  आते हैं। लेकिन आमजनमानस को पता चल गया है कि दीपक बिजल्वाण घोषणाएं नही करता है अपितु काम करके दिखाता है ।


 उन्होंने कहा कि ये पब्लिक है ये सब जानती है , कौन काम करता है ओर कौन सिर्फ श्रेय लेने के लिए आगे आते हैं , 

उन्होंने कहा कि अब जनता को वेवकूफ बनाना बहुत कठिन है , जनता अब उसी के जयजयकार के नारे लगाएगी जो जनता के लिए समर्पित होगा । 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ