मनीषा के हत्यारो को फांसी की मांग को लेकर आप नेता हरिमोहन जुवांथा अम्बेडकर विचार मंच के साथ पुरोला तहसील में बैठे धरने पर, दोषी पुलिसकर्मियों को सख्त सजा देने की मांग

 हाथरस में मनीषा बाल्मीकि के साथ चार लोगों के द्वारा की गई दरिंदगी व मनीषा को न्याय दिलाने के लिए पुरोला तहसील में आज विभिन्न सामाजिक संगठनों ने धरना दिया ।


गत 14 सितम्बर को ग्राम बलगढ़ी , हाथरस में मनीषा के साथ बलात्कार की घटना हुई थी व चिल्लाने पर दरिंदों ने बालिका की जीभ काट दी ।


परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आननफानन में बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई लेकिन पुलिस ने रात्रि में ही उसका अंतिम संस्कार कर परिवार जनों को धमकाया ।


मनीषा बाल्मीकि के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर आज पुरोला तहसील पुरोला में अम्बेडकर जनजागृति मंच व अम्बेडकर विचार मंच के बैनर तले सांकेतिक धरना दिया गया ।


धरने पर बैठे अम्बेडकर जनजागृति मंच के सयोंजक आशीष मेगवाल ने कहा कि बेटी तो बेटी है ओ चाहे किसी को जघन्य अपराध करने वालो को त्वरित फांसी की सजा का कानून बनना चाहिये ।


आप नेता डीपी बिजल्वाण ने कहा कि यूपी पुलिस ने आदि रात में बालिका का अंतिम संस्कार कर जघन्य अपराध में भागीदारी निभाई है , इसके लिए उन्हें शक्त सजा मिलनी चाहिए ।


आप नेता हरिमोहन जुवांथा ने अपराधियो को शीघ्र फांसी की सजा की मांग करते हुए कहा कि यूपी पुलिस ने बालिका का रात्रि में ही अंतिम संस्कार कर व बालिका के परिवार जनों को धमकाकर जघन्य अपराध किया है, जिसकी उन्हें शक्त सजा मिलनी चाहिए ।



पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष पीएल हिमानी ने कहा कि विडम्बना है कि बालिका के परिजनों को न्याय देने की अपेक्षा उनके नार्कोटेस्ट कराने की बात की जा रही है । ऐसा पहली बार हो रहा है कि जिसे न्याय मिलना था उसी का टेस्ट कराया जा रहा है ।


धरने पर अम्बेडकर विचार मंच के प्रभारी बिजेंद्र मनी, सोसल मीडिया प्रभारी दिपक कुमार, शिक्षक राजेन्द्र लाल आर्य , प्रकाश अम्बेडकर ,घुंदारा प्रधान अनिता , शिक्षक जिया लाल चौधरी, मुन्नी देवी, रेशमा राही, राजकुमारी, बृजमोहन रावत, दौलतराम बडोनी, सौरभ राही, आशीष कुमार, कांग्रेस नेता बिहारी लाल शाह, प्रकाश चन्द यशवंत कुमार आदि लोग बैठे थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ