पुरोला में बलदेब रावत को नगर पंचायत सदस्य नामित करने पर पीएम जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभारी ओपी नोडियाल ने सरकार का जताया आभार

पुरोला में बलदेब रावत को नगर पंचायत सदस्य नामित करने पर पीएम जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभारी ओपी नोडियाल ने सरकार का जताया आभार

 पीएम जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभारी ओपी नोडियाल ने उत्तराखंड सरकार का आभार जताते हुए पुरोला में बलदेब रावत, बडकोट में मुकेश टम्टा के नौगांव में विजय रावत को सदस्य मनोनीत करने पर खुसी जाहिर करते हुए तीनो लोगो को शुभकामनाएं प्रेषित की ।

उन्होंने कहा कि तीनों व्यक्ति पार्टी के बरिष्ठ सदस्य हैं व पार्टी को मजबूत बनाने के लिए वर्षों से कार्यरत है । उन्होंने कहा कि निसन्देह इन तीनो को मनोनीत करने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा ।

पुरोला मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने भी खुसी जाहिर करते हुए सरकार का धन्यवाद किया । 


जिलाध्यक्ष रमेश चौहान कहा कि तीनो व्यक्ति पार्टी में बरिष्ठ है व बरिष्ठता की कद्र शिर्फ़ बीजेपी जानती है ।

मनोनीत होने पर जिला महामंत्री सतेन्द्र राणा, जिलामंत्री पवन नोटियाल, बरिष्ठ बीजेपी नेता राजपाल पँवार, ब्लाक प्रमुख पुरोला रीता पँवार , गीता बिष्ट ,युवा नेता लोकेश उनियाल, मण्डल उपाध्यक्ष राहुल नोटियाल, बरिष्ठ नेता उपेन्द्रअसवाल , मण्डल महामंत्री चरण शाह आदि ने सरकार का आभार जताते हुए तीनो को शुभकामनाएं प्रेषित की है ।


via Blogger https://ift.tt/30vp3kF
October 04, 2020 at 11:50AM

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ