मोरी में महात्मा गांधी ओर लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में स्वच्छता कर श्रद्धासुमन अर्पित किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज देशभर में सादगी के साथ मनाई गई ।

मोरी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में सफाई करके दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किये 



इस अवसर पर भाजयुमो उत्तरकाशी  के जिला महामंत्री जयचन्द रावत ने श्रद्धासुमन अपिर्त करते हुये कहा कि अहिंसा सबसे बड़ा धर्म भी है व सबसे बड़ा शस्त्र भी है । जिस प्रकार अहिंसा का पालन करते हुए महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाई उसी प्रकार हमें भी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कभी भी अहिंसा का मार्ग पर नही चुनना चाहिए ।


पुरोला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किये

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज देशभर में सादगी के साथ मनाई गई ।


पुरोला में इस अवसर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी तस्वीरों पर पुष्प अर्पित किए ।


मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा आजादी आंदोलन में महात्मा गांधी के योगदान पर बोलते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने अहिंसा का मार्ग अपना कर देश को आजादी दिलाई उसी तरह हमे निजी जिंदगी में भी अपनी बात मनवाने के लिये कभी भी हिंसा का मार्ग नही अपनाना चाहिए ।


उन्होंने कहा कि परिस्थिति चाहे जो भी रहे पर हिंसा को किसी भी परिस्थिति में नही अपनाना चाहिए ।


मण्डल महामंत्री जगमोहन पंवार ने कहा कि त्याग व समर्पण पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जीवन की सबसे बड़ी महानता थी , उन्होंने बिना किसी पद की आशा में देश की आजादी की लड़ाई लड़ी व पद एकदिन खुद उनके पास आया । उन्होंने कहा कि देश व देशवासियों को आज भी उनके जैसे देश के लिये सर्वस्व अर्पित करने वाले नेताओं की आवश्यकता है तभी एक विकसित व समर्दशाली भारत का निर्माण होगा ।


इस अवसर बरिष्ठ बीजेपी नेता उपेन्द्र असवाल ने कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले दोनों महापुरुषों के प्रति राष्ट्र सदैव कृत्यग्य रहेगा । उन्होंने कहा कि हमे भी इन महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलते हुए राष्ट्र के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करना चाहिए ।


जिलामंत्री पवन नोटियाल ने इस अवसर पर एक अन्य कार्यक्रम में कहा कि देश की एकता व अखण्डता की रक्षा के लिये दोनों महापुरुषों के मार्ग पर चलते हुए हमें भारत राष्ट्र को दुनिया का सबसे ताकतवर व समर्दशाली देश बनाना है व इसके लिये सबसे जरूरी चीज ईमानदारी है , जीवन मे ईमानदारी का मार्ग अपनाना ही दोनों महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि है ।


इस अवसर पर पीएम जनकल्याणकारी योजनाओं के जिला प्रभारी ओमप्रकाश नोडियाल ने कहा की देश मे व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करना जरूरी है क्योंकि भ्रष्टाचार अनेको समस्याओं को जन्म देता है ।


बरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव रावत ने कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने अहिंसा का मार्ग अपनाकर भारत को सदियों की गुलामी से आजादी दिलाई है उसी मार्ग पर चलकर हमे भारत का पुराना गौरव वापस हासिल करना है ।


इस अवसर बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे व सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पदचिन्हों पर चलने की प्रतिज्ञा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ