पुरानी पेंसन बहाल हो , प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि प्रत्येक मांग आग्रह से शुरू होती है और आंदोलन पर खत्म। लेकिन यह मांग तब तक खत्म नही होगी जब तक पुरानी पेन्सन बहाल नही होगी ।

हरीश डिमरी बडकोट - उत्तरकाशी

कल उत्तरकाशी में पुरानी पेश बहाली को लेकर कर्मचारी संगठनों ने बैठक कर एकमत से पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष जारी रखने को लेकर एकराय बनाई ।


  गुरुदेव रावत अध्यक्ष राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा जनपद उत्तरकाशी ने कहा कि जब कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नही होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि पेंशन हर कर्मचारी का अधिकार है व हम अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं , अपने अधिकारों के लिए आंदोलन भी करना पड़े तो करेंगे ।

जिले में जिला मंत्री माधव नौटियाल,मीडिया प्रभारी मुरली भट्ट,बलवंत असवाल बसुदेव रावत,मनीष असवाल,अमेन्द्र आसवाल, विमल उनियाल नरेंद सिंह नेगी आदि सैकड़ो उत्तरकाशी के शिक्षक/कर्मचारी संघर्षरत  हैं ।


राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा कि वर्तमान समय मे कर्मचारी संयुक्त मोर्चा राज्य में पुरानी पेंशन की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ