दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की जनता के लिए भेजे ऑक्सिमिटर का दीवाना उत्तराखंड में हर कोई हो रहा है, ऑक्सिमिटर से जांच कराने के लिए पत्रकार , गुरिल्ला, ठेकेदार , प्रधान व दुकानदार सभी उत्सुक दिखे ।
आज पुरोला में सबसे पहले अमर उजाला के पत्रकार जगमोहन पोखरियाल ने ऑक्सिमिटर से ऑक्सीजन लेवल चेक किया ।
गुरिल्ला संघ के अध्यक्ष एलम पंवार, समाजसेवी गोविंद पंवार, दैनिक जागरण के पत्रकार राधेकृष्ण उनियाल, दैनिक भाष्कर के पत्रकार वीरेन्द्र चौहान, भारत बडोनी, दीपक थपलियाल व सुशील चमोली, बामसेफ अध्यक्ष व प्रधान धर्मलाल, दशरथ पँवार आदि ने अपना ऑक्सीजन लेवल चेक कराया ।
लोगो ने दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड के लोगो के लिए भेजे ऑक्सिमिटर की सराहना की ।
पुरोला में आम आदमी प्रवक्ता दौलत राम बडोनी ने कहा कि ओ हर गांव में ऑक्सिमिटर पहुंचा रहे हैं ताकि लोगो को अपने ऑक्सीजन लेवल का पता घर पर ही चल सके ताकि कोई समस्या आने से पहले ही लोग अस्पताल जाकर अपनी स्वास्थ्य जांच करा सके ।
आप पार्टी के संस्थापक सदस्य डीपी बिजल्वाण ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार जताते हुए कहा कि ऑक्सिमिटर देकर केजरीवाल ने ये जता दिया कि ओ उत्तराखंड व उत्तराखंड की जनता को बहुत चाहते हैं






0 टिप्पणियाँ