विधायक केदार सिंह ने किया मिनी स्टेडियम का शिलान्यास।

 

  बड़कोट
दिलीप प्रभात


    राजगढ़ी में बन रहा मिनी स्टेडियम(खेल मैदान) का यमुनोत्री विधायक केदार सिंह ने शिलान्यास किया। मिनी स्टेडियम की सौगात मिलने पर खेल के प्रति रुचि रखने वाले खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ खुशी जाहिर की, मैदान 24 लाख 66 हज़ार की लागत से बनाया जाएगा। इस मौके पर राजगढ़ी क्षेत्र वासियों ने विधायक का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।उसके बाद पुजेली गडोली बनाल पट्टी के विभिन स्थानों पर जनता मिलन समारोह तथा बीते शनिवार  से विधानसभा के अंर्तगत विभिन्न कार्यकर्मो में शिरकत की।
इस अवसर पर रविंद्र रावत, जयवीर जयाडा ,हरेंद्र राणा, कल्याण सिंह,बरू लाल,राजकुमार, सुरेश पंचवाण,प्रेम चौहान, मनोज पंवार,जशवंत चौहान, गोपी चंद जयाड़ा,विनीत,पंकज रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ