पुलिस से न्याय नही मिलता है तब एडवोकेट गम्भीर सिंह चौहान जैसे महानायक पैदा होते हैं ।

 नवक्रान्ति महासचिव एडवोकेट गम्भीर सिंह चौहान का नाम आज उत्तराखंड में हर जुबां जुबां तक पहुंचा है तो उसका कारण है कि जिस व्यक्ति को पुलिस के पास न्याय नही मिलता है या पुलिस जिस व्यक्ति की रिपोर्ट नही लिखती हैं ओ जब एडवोकेट गंभीर के पास जाता है तो उसे न्याय जरूर मिलता है ।


 आखिर बिना सत्ता के कैसे करते हैं एडवोकेट लोगो की मदद, इसका एक ही बजह है एडवोकेट गंभीर ने सेवा को ही सबसे बड़ा कार्य, धर्म व धन मान रखा है, इसी से उनके भीतर मदद करने के लिए शक्ति पैदा होती है ।


अभी कल में हुई घटना का विवरण एडवोकेट गंभीर की जुबानी

देहरादून में भी अब एक व्यक्ति के साथ अचंबित वाली घटना आई सामने.. कृपया सावधान रहें..

देहरादून के राजपुर से एक व्यक्ति संदीप  साय लगभग 7 बजे  एस्ले हाल ऑटो से आ रहा था ऑटो वाले ने एस्ले हाल में चोक से पहले ही छोड़ दिया और ये व्यक्ति पैदल आगे चलने लगा तो मोटरसाइकिल वाले दो लड़कों ने पकड़ कर मोबाइल और पैसे छीन लिए। अब व्यक्ति के पास न पैसा न फोन और ऊपर से विल्कुल साधारण उक्त व्यक्ति पुलिस चौकी में गया तो वहाँ भी कोई सुनवाई नहीं एक रात एक दिन देहरादून के गली सड़क में बिन खाये काटा आज शाम को यह व्यक्ति राहुल पंवार को घंटाघर मिला तो ये परेशान होकर अपनी समस्या बताई, राहुल ने इसको मेरे ऑफिस में लाया जब पूछा तो व्यक्ति ने अपना नाम संदीप नौटियाल ग्राम नकोट ,नैनबाग टिहरी गढ़वाल बताया और परेशान हो कर रोने लगा और अपनी आपबीती सुनाई फिर उसके साथ हुए घटना क्रम की तहरीर धारा चौकी देहरादून में दिलवाई और खाने तथा घर जाने हेतु आर्थिक सहयोग किया उक्त व्यक्ति के आर्थिक सहयोग हेतु मेरे कार्यालय में बैठे शूरवीर डोभाल जी एव अंकित सेमवाल जी ने बड़ी उत्सुकता के साथ किया । उक्त घटना एव सूचना का तात्पर्य यह है कि सावधान रहें ।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ