पुलिस ने बचाई नदी में बहते युवक की जान।

उत्तरकाशी

दिलीप प्रभात


पुलिस के जवानों ने आज दोपहर को नेपाली मूल लाल सिंह गंगोरी पुल के पास से अस्सी गंगा मे बह गया, जिसकी जानकारी मिलते ही पास में गंगोरी चौकी में तैनात पुलिस के जवान तुरन्त नीचे अस्सी गंगा नदी में पहुँचे व रेस्क्यू कर स्थानीय लोगों की मदद से लाल सिंह को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया, आवश्यक उपचार हेतु पुलिस कर्मियों द्वारा व्यकि को अपने निजी वाहन से तुरन्त जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुँचाया गया,जहाँ पर उनकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है, लाल सिंह ने उत्तरकाशी पुलिस के जवानों का आभार व्यक्त किया,रेस्क्यू करने वाले वाली टीम में जवान महेन्द्र सिंह ओर राजीव बिष्ट टीम चौकी गंगोरी शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ