चालान काटकर कमाए 15 करोड़ , लॉकडाउन में जनता पस्त तो पुलिस चालान काटकर हो रही है मालामाल

 नियमो  का  उल्लंघन करने पर  उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई सख्त, वसूला  15 करोड़ का जुर्माना

देहरादून।।

लॉकडाउन और करोना की मार से  चाहे उद्योग धंधे  घाटे में चल रहे हो लेकिन  उत्तराखंड  पुलिस इस बीच मालामाल हुई है उत्तराखंड में अब तक पुलिस के द्वारा 300000 लोगों पर नियमो का उलंघन करने में  कार्रवाई की गई है जिसमें पुलिस के द्वारा 15 करोड़ का जुर्माना वसूला गया है पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने बताया कि लाॅकडाउन का उल्लंघन में प्रदेश में अभी तक सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 49852, मास्क न पहनने पर 303448, क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर 942, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 212 व्यक्तियों पर अभियोग पंजीकरण और चालान की कार्यवाही की गयी है और कुल 4779 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। साथ ही पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 2 करोड़, एमवी एक्ट के अन्तर्गत 9 करोड़, डीएम एक्ट व माहमारी विनियमावली के अन्तर्गत 4 करोड़ कुल 15 करोड़ रूपए का संयोजन शुल्क/जुर्माना वसूला गया है।


 नियमो का उलंघन करने पर उत्तराखंड पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है ,वही इस दौरान एहतियातन अभी तक 4646 पुलिसकर्मियों को क्वारन्टाइन किया गया, जिसमें से क्वारन्टाइन अवधी पूर्ण करने के पश्चात 4041 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी पर वापस आ चुके हैं। साथ ही 1121 पुलिसकर्मी कोरोना पाॅजीटिव पाये गए, जिसमें से 765 पुलिसकर्मी स्वस्थ हो गए हैं और 623 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी करने लगे हैं साथ ही अभी तक 11738 पुलिसकर्मियों का COVID-19 टेस्ट कराया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ