गजेंद्र सिंह चौहान पुरोला
कोविड 19 के कारण सादगी से मनाया गया मेला
पुरोला ,
हर वर्ष 27 गते श्रावण मास में पुरोला गांव में लगने वाला मेला इस बार वैश्विक माहमारी कोविड 19 के कारण बहुत ही सादगी से मनाया गया
श्रावण मास में हर वर्ष पुरोला गांव में माटिया महासू देवता ओडारु जखण्डी का मेला लगता जिसमे आस पास के गांव सहित सम्पूर्ण नगर पंचायत के लोग देवता के दर्शनार्थ मेले में पहुंचते है जहाँ सभी लोग देवता का आशीर्वाद ले कर अपने घरों को जाते हैं वहीँ गांव के युवा लोग देव डोली को अपने कंधों पर रख कर न्रत्य कर देवता का आशीर्वाद लेते है पर इस वर्ष वैश्विक माहमारी कोरोना के संक्रमण की देखते हुए मेले को बहुत ही सादगी से मनाया गया
0 टिप्पणियाँ