खस्ता हाल रोड बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब
लोक निर्माण विभाग द्वारा 2012 में बनी रोड का आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी नही हो पाया डामरीकरण
गजेंद्र सिंह चौहान
पुरोला, उत्तरकाशी
पुरोला तहसील के पुजेली गांव को जोड़ने वाला गोदी पुजेली मोटर मार्ग यूं तो वर्ष 2010 -12 में बनकर तैयार हो था पर मार्ग पर पेंटिंग नहीं होने की वजह से ग
ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है । ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जहां-तहां रोड़ी बिखरी पड़ी हुई है जिससे गाड़ियों को आने जाने में बड़ी दिक्कत होती है, दुपहिया वाहनों की तो यह हालत है कि कब गाड़ी का टायर पंचर हो जाए पता नहीं । विभाग से भी कई बार संपर्क किया लेकिन विभाग के कानों में जूं नहीं रेंग रही है , ग्रामीण पंडित आसाराम नोटियाल ने कहा कि सड़क का यह हाल है कि मुख्य नगदी फसल टमाटर के लिए जब कोई ट्रक आता है तो उसको पीछे मुड़ने के लिए जगह नहीं है ,जिससे यहां पर ट्रक चालक आने से कतराते हैं । अन्य ग्रामीण गोविन्द राम नोटियाल ने भी कहा है कि पेंटिंग ना होने की वजह से हमारी खेती बाड़ी पर बड़ा असर हो रहा है क्योंकि हम नगदी फसलें उगाते हैं और फसलों को बाजार में जाने में बड़ी दिक्कत हो रही है । लोनिवि के अधिशासी अभियंता इंजीनियर धीरेंद्र कुमार विभागीय कार्य के सम्बंध में पुरोलासे बाहर होने की वजह से पेंटिंग में हो रही देरी पर विभाग से जानकारी नही मिल पाई ।खैर वजह कोई भी हो पर ग्रामीणों को बेसब्री से सड़क का पक्का होने का इंतजार है ।

0 टिप्पणियाँ