अरविंद पंवार बने प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव, जिलापंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने प्रदेश सचिव बनने पर अरविंद को शुभकामनाएं दी ।

 गजेन्द्र चौहान

पुरोला उत्तरकाशी

प्रधान संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए देहरादून में कल अरविंद पवार को प्रदेश सचिव बनाया गया ।

 
 पुरोला ब्लाक के प्रधान 3संगठन के अध्यक्ष हैंअरविंद पंवार 

  प्रदेश महामंत्री प्रताप सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अरविंद पवार को प्रदेश सचिव बनाया गया है ।

 देहरादून में प्रदेश प्रधान संगठन की बैठक  में  जनता के व्यापक हितों को देखते हुए मनरेगा के तहत मिलने वाले काम को 200 दिन करने के लिए प्रदेश सरकार से अपील की गई है

 बैठक में मनरेगा के सोशल ऑडिट को निजी संस्था द्वारा कराने का विरोध किया गया है ।

अरविंद पंवार के प्रदेश सचिव बनने पर जिलापंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने उनको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो काम करेगा ओ निरन्तर उचाईयों को छुयेगा ।

पुरोला के आम जनमानस ने भी अरविंद पंवार के प्रदेश सचिव बनने का स्वागत किया ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ