गजेंद्र सिंह चौहान
पुरोला उत्तरकाशी
पुरोला शहर में दिन प्रतिदिन आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, बानगी देखिए की आवारा पशुओं पर बाकायदा टैग लगे हुए हैं जिससे पता चलता है कि यह पशु बाकायदा बीमित किए गए हैं।
भाजपा जिला मंत्री पवन नौटियाल ने नगरपंचायत पुरोला पर आरोप लगाया कि ओ आवारा पशुओं की समस्या पर जानबूझकर आँखे मुंदी हुई है , उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला अधिकारी उत्तरकाशी को ज्ञापन प्रेषित कर अवांरा पशुओं की देखभाल के लिये ठोस कार्यवाही कर नगर पंचायत पुरोला की जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है ।
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पुरोला ने आज इस संबंध में अवांरा पशुओं की बजह से परेशान किसानों से मुलाकात कर समस्याओं के निदान का आस्वासन दिया ।
पण्डित कैलाश उनियाल ने बताया कि इन अवांरा पशुओं के बाकायदा टैग लगे हुए हैं जिससे ये पता चलता है कि इन पशुओं को जानबूझकर इनके मालिकों द्वारा नगर में छोड़ा जा रहा है ।
युवा नेता लोकेश उनियाल, त्रिलोक चौहान
व तनुज असवाल ने बताया कि अवांरा पशुओं के मालिकों की पहचान के लिये पशु चिकित्सा विभाग से जानकारी जुटाई जा रही है व इनके मालिको पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा ।पुरोला गांव के किसान अवांरा पशुओं की समस्या से आये दिन दो चार हो रहे हैं, युवा किसान लखन चौहान ने बताया कि कल रात्रि में उनकी मक्के की फसल को अवांरा पशुओं ने बर्बाद कर दिया, जिस कारण उनकी 4 महीने की मेहनत पर पानी फिर गया । युवा किसान महिदेब असवाल, बिनोद राणा, ममलेश उनियाल, वीरेन्द्र उनियाल, प्रकाश आर्य व महेश आर्या ने नगरपंचायत द्वारा अवांरा पशुओं के मालिकों के खिलाफ कोई कार्यवाही न किये जाने पर रोष व्यक्त किया है ।


0 टिप्पणियाँ