जन्मदिन पर पुरोला विधायक को बधाई देने उमड़ा आमजन व कार्यकर्ता, पीएल हिमानी, हरिमोहन नेगी, जगदीश गुसाँई, मनमोहन चौहान, दिनेश खत्री , बिहारी लाल शाह, मीना सेमवाल, अवतार असवाल, एलम पंवार,धीरपाल रावत, देबेन्द्र सरियाल, अनिल कुमार चुराण, हरीश कुमार, रघुबीर भवानी आदि गणमान्य लोगों ने दी बधाई, विधायक ने सरकार से पुरोला विधानसभा के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की अपील की ।

100 Best gadget



कॉंग्रेसियो ने जश्न के साथ मनाया पुरोला विद्यायक  का जन्मदिन।।                           

 केक काटकर मनाया गया विधायक का जन्मदिन।   

     सरकार की नाकामियों को घर घर पंहुचाने की कार्यकर्ताओं से की अपील।   
                
दैनिकभास्कर पुरोला:::  पुरोला विधानसभा के विधायक राजकुमार का 55वां जन्मदिन शनिबार को पुरोला में बड़ी धूम धाम के साथ केक काटकर मनाया गया।                 विधायक राजकुमार का जन्म 11 जनवरी सन 1966 को नौगांव के धारी गांव में हुआ और दूसरी बार विधायक बने राजकुमार पहले सहसपुर के विधायक भी रहे हैं। 





     विधायक राजकुमार ने अपने जन्मदिन पर इस प्रकार का आयोजन करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यबाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनता जनार्दन ही हमारी ताकत है,एक राजनेता का जीवन जनता को समर्पित होता है। विधायक ने इस मौके पर सरकार के अच्छे दिनों  के नारे पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज मंहगाई चरम पर है,बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है,किसानों के कर्ज माफ करने के लिए सरकार के पास धन नही है,भले ही सरकार के खजाने से सरकार के नुमाइंदे बंदरबांट करके डकार रहे हैं लेकिन सरकार के पास विकास का कोई खाका नही है,वंही उन्होंने क्षेत्र के साथ उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हम लोगों के साथ पक्षपात कर रही है,उन्होंने सभी से एकजुट रहकर सरकार की कुनीतियों को घर घर तक पंहुचाने की अपील की।              इस अवसर पर कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक राजकुमार को जन्मदिन की सुभकामनाएँ दी,जन्मदिन उत्सव में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पीएल हिमानी, नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी,महिला कांग्रेस की सचिव मीना सेमवाल,रेखा नॉटियाल जोशी,मोहब्बत सिंह नेगी,किशन सिंह रावत,धीरपाल सिंह रावत,दिनेश खत्री,कमलेश रावत,जयेन्द्र सिंह,पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश गुसाईं,बिहारी लाल,अम्बिका देवी,नारायणी देवी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ