योग का महात्म्य कारगिल विजेता पूर्ब सैनिक गुडकेश रतूड़ी के साथ, पुरोला में पतंजलि योगपीठ का 25 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम व योगाभ्यास के साथ मनाया गया ।

पुरोला में पतंजलि योगपीठ भारत स्वाभिमान का स्थापना दिवस जिला यमुना घाटी के नागराज मंदिर मैं बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें पतंजलि योगपीठ से राज्य व जिला स्तर से कई  पदाधिकारियों  व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।   इस आयोजन में योग आयुर्वेद स्वदेशी  चीजों के बारे में जानकारी दी गई।  साथ ही योग यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया गया और यह संकल्प लिया हर व्यक्ति प्रातः उठकर योग करें और निरोग रहे। पतंजलि योगपीठ भारतस्वाभिमान की 25 वी वर्षगांठ  स्थापना दिवस पर भारत स्वाभिमान के राज्य संगठन मंत्री व पूर्ब सैनिक गुडकेश रतूड़ी ने सभी देशवासियों को  शुभकामनाएं दी ।









 ज्ञात हो कि पूर्ब सैनिक गुडकेश रतूड़ी कारगिल युद्व में भाग ले चुके है, कारगिल युद्ध मे उनके पैर पर गोली लगी थी लेकिन योग का कमाल हैं कि आज गोली के घाव कहि नजर नही आते हैं ।
भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी सोनिराम चौहान बताते हैं कि अपनी लाइलाज बीमारी को लेकर ओ दिल्ली व चढ़िगड़ के अस्पतालों के कई चक्कर लगाकर व अपनी गाढ़ी कमाई इलाज पर लगाकर जब तंग आ गया था तो किसी महापुरुष ने उन्हें पतंजली से जुड़ने की सलाह दी जिस कारण आज ओ स्वस्थ हैं ।
 वही पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी व पूर्ब सैनिक युद्धबीर सिंह असवाल की कहानी भी कुछ चौहान जैसे ही है लेकिन आज 70 वर्ष की अवस्था मे ओ योग करते भी है व दुसरो से भी योग कराते हैं ।।
कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान के सह जिला प्रभारी जगदिस जगूडी, युवा भारत के जिला प्रभारी  एल्बम सिंह भंडारी एवं भारत स्वाभिमान के कई कार्यकर्ता मौजूद थे, इस कार्यक्रम में योग आयुर्वेद एवं स्वदेशी वस्तुओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में एक योग यात्रा भी निकाली गई और घर-घर तक या संदेश पहुंचाया  हर व्यक्ति योग करें व स्वस्थ रहें। कार्यक्रम नागराजा मंदिर के रतूड़ी भवन में किया गया जिसमें कई लोगों ने प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ