अधेड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति गिरफ्तार

पुरोला।।।                              
पुरोला के खाबली सेरा में अधेड़ महिला की संदिग्ध मौत।।   
 मायके पक्ष वालों ने लगाया पति पर हत्या का आरोप।।     पति गिरफ्तार शव को भेजा गया पोस्टमॉर्टेम के लिए।।         मायके पक्ष वालों ने हंगामा कर मुकदमा करवाया दर्ज।।             पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज।                                 पुरोला नगर पंचायत के अंतर्गत खाबली सेरा में संदिग्ध हालत में मौत का मामला प्रकाश में आया।कोरना निवासी लायबर सिंह पुत्र शूरबीर सिंह की 42 बर्षीय पत्नी बिनीता देवी की शुक्रबार रात्रि को खाबली सेरा स्थित घर मे संदिग्ध हालात में मौत की घटना सामने आयी है।।                           मृतका बिनीता का मायका देवढुङ्ग है जबकि ससुराल पुरोला के कोरना गांव में है,पति लायबर सिंह अर्धसैनिक बल में सेवारत है जो कि आजकल अवकास में घर पर ही था।शनिबार प्रातः परिजनों को तब पता चला कि जब बहुत देर होने पर भी मृतका उठी नही, परिजनों ने देखा कि वह मृत पड़ी है।आस-पड़ोस के लोग इकठ्ठा हुए जंहा मृतका के पिता गिरबीर सिंह को ग्रामीणों द्वारा खबर मिलने पर सभी मायके पक्ष के लोग घटना स्थल पर पंहुचे जंहा उन्होंने मृत बिनीता के पति अपने दामाद लायबर सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया वंही मायके पक्ष ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी जिसमे कहा गया कि आरोपित ने पत्नी को जबरन विषाक्त पदार्थ दे कर हत्या की साजिश की है, राजस्व पुलिस ने मौके पर पंहुच कर हत्यारोपित लायबर सिंह पुत्र शूरवीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है वंही पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए सीएचसी नौगॉव भेज दिया गया। राजस्व उपनिरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता एवम परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया है जबकि आरोपित फौजी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है तथा शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ