मुश्किल वक्त में मददगार बने दीपक बिजल्वाण, पवाणी गांव के अग्निकांड पीड़ितों तक पहुंचाई तत्काल राहत सामग्री
उत्तरकाशी। मोरी क्षेत्र के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने तत्परता दिखाते हुए अपनी टीम को राहत कार्यों के लिए गांव भेजा। उन्होंने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की जरूरतों को देखते हुए रजाई, गद्दे, कंबल और राशन सहित आवश्यक राहत सामग्री तत्काल कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव पहुंचाई।
इस दौरान दीपक बिजल्वाण की टीम के कुलदीप बिजल्वाण, महावीर सिंह माही, जयराज सिंह बिष्ट, भास्कर बहुगुणा, जयमोहन राणा पर्वतवाशी, नरेश चन्द्र बर्त्वाल, अशोक रावत, रोहित रावत, राम उनियाल, गगन नौटियाल और जस्सू रावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर राहत सामग्री वितरित करने में सहयोग किया।
दीपक बिजल्वाण ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़े होकर मदद पहुंचाने की इस पहल को मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ