पुरोला पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ 1 युवक को किया गिरफ्तार। नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी।

पुरोला पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ 1 युवक को किया गिरफ्तार। नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी।


ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,  कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


*पुलिस उपाधीक्षक,  जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष पुरोला  दीपक कठैत* के नेतृत्व में चौकी नौगांव पु *लिस टीम द्वारा आज 23 नवम्बर 2026 की प्रातः नौगांव, सौली खड्ड के समीप चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से 3.17 ग्राम स्मैक बरामद हुयी।*


गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला में *एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21* के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।


*गिरफ्तार अभियुक्त:* अमीन पुत्र सन्तुलाल, निवासी ग्राम स्योरी, पुरोला, उत्तरकाशी(21 वर्ष)।

*बरामदगी:* 3.17 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत ₹1 लाख)।

*पुलिस टीम:*

• उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह रावत – प्रभारी चौकी नौगांव।

• कानि0 देवेन्द्र सिंह।

• कानि0 प्रियांशु।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ