जिला स्तरीय अश्वमित्र सम्मेलन में घोड़ा ,गधा, खच्चर से संबंधित व्यवसाय, होने वाली बीमारियों, बीमा व उपचार संबंधित जानकारियों के साथ अश्व पालन में सहायक उपकरणों व सामग्री का प्रदर्शन । In the district level Ashwamitra Sammelan, display of equipment and materials helpful in horse rearing along with information related to horse, donkey and mule related business, diseases, insurance and treatment.

 अश्व कल्याण परियोजना उत्तरकाशी (ब्रूक इंडिया) संस्था के द्वारा  मां यमुनोत्री जी ,मां,गंगोत्री जी की देवभूमि उत्तरकाशी के विकास खण्ड पुरोला के चंदेली गाँव में जिला स्तरीय अश्वमित्र सम्मेलन का आयोजन दिनाँक 11 सितम्बर को किया


गया,जिसमें पुरोला, नौगांव, मोरी,भटवाड़ी, चिन्यालीसौड़ व डुंडा ब्लॉक के विभिन्न सुदूरवर्ती गाँवो से 45 महिला व पुरूष अश्वमित्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया उसके बाद प्रार्थना की तथा सभी का परिचय किया गया

,इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत में प्रशांत कुमार (सहायक परियोजना अधिकारी) उत्तरकाशी के द्वारा ब्रूक इंडिया संस्था के बारे में विस्तार से बताया गया कि संस्था किस प्रकार  अश्वओं के ( घोड़ा ,गधा, खच्चर) कल्याण के लिये कार्य कर रही है, तथा एक अश्व से कितने परिवार का पालन पोषण हो रहा जैसे स्वयं अश्वपालक का,साज बनाने वाले का घूँटा चोकर वाले का ,

ऐसे तमाम लोग हैं जिनका परिवार एक अश्व के कार्य करने से चलता है तो फिर अश्वओ के कल्याण के बारे में भी सोचना चाहिए, और अश्व की मुख्य जरूरतों का अश्वपालको को ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही अश्वओ कि मुख्य बीमारियों कोलिक सर्रा टिटनेस के कारण लक्षण बचाव के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी दी। इसके बाद ब्रूक इंडिया संस्था देहरादून से आये DZPC विश्वास भंडारी जी ने अश्वओ के साज सज्जा से सम्बंधित जानकारी दी तथा अश्वओ के साथ साथ और क्या क्या आजीविका के साधनों को श्रोत बनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है ,तथा अश्व कल्याण समूहों के माध्यम से कैसे अश्वओ का बेहतर कल्याण कर सकते हैं इन सबके बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही श्रीचंद जी क्षेत्र सहायक ने पशुओं के बीमा, घोडो में होने वाली बीमारी ग्लैण्डर ,राष्ट्रीय पशुधन योजना अजोला घास,आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी,इसके साथ ही खंड विकास अधिकारी जी ने ग्रामीण स्तर पर चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे आवास, शौचालय, गौशाला व पेंशन योजनाओं आदि के बारे में विस्तार से  बताया।  इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन  वि ख़0 पुरोला से आये ब्लॉक मिशन मैनेजर मनमोहन नौटियाल जी ने महिला सशक्तिकरण के लिए चल रही योजना NRLM के बारे में विस्तार से बताया जिसमे महिलाओं के समूहो के द्वारा क्या क्या आयजनित कार्य कर सकते हैं, उन्हें RF, CIF फण्ड के बारे में भी जानकारी दी।इस कार्यक्रम में अश्वओ के हितार्थ किये जा रहे अश्व कल्याण संबंधित कार्यों जैसे बैलेंस फीड, नाल, साज का सामान,फोम सुंडा, अस्तबल किट,प्राथमिक उपचार किट, सुम खुदनी, राख चुने की पोटली, फेरियर टूल किट आदि  की अश्वमित्रों के द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई जो कि काफी सराहनीय रही। साथ ही ब्रूक इंडिया संस्था के सहयोग से बनाये गए नीलकंठ अश्व कल्याण समूह खलाड़ी  के दीवान सिंह रावत ने अश्वओ के स्वास्थ्यवर्धक हेतु संतुलित अश्व आहार की दुकान खोलकर अश्व कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं,साथ ही अश्वओ के अच्छे रखरखाव के बारे में जागरूकता फैलाने का कार्य भी कर रहे हैं।    इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए , कार्यक्रम की पूर्ण व्यवस्था को मजबूती देने में श्रीचंद क्षेत्र सहायक, ज्योति क्षेत्र सहायक,मोनिका क्षेत्र सहायक, मनोज कुमार क्षेत्र सहायक, निर्दोष कुमार क्षेत्र सहायक, कुँवरपाल सिंह क्षेत्र सहायक,चन्द्रमणि डोभाल क्षेत्र सहायक,  अश्वमित्र लक्ष्मण, चमनी देवी, उर्मिला अमिता, दीवान सिंह रावत, कंचन ,प्रवेश, मिट्ठनलाल,गीताराम, सुरेन्द्र विजय राणा, प्रदीप राणा आदि अश्वमित्त्रो का अतुलनीय सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ