नगर पालिका परिषद् पुरोला, उत्तरकाशी ।

 


आजादी की 78 वीं वर्षगांठ पर नगर पालिका परिषद पुरोला आजादी का अमृत महोत्सव 'हर घर तिरंगा' 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामानएं देते हुए समस्त क्षेत्रवासियों से यह अपील करती है कि-


1. पुरोला नगर आपका है, इसे आदर्श नगर बनाने मे आप अपना अमूल्य सहयोग दें।
2. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहरायें।
3. सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथीन का प्रयोग न करें।
4. प्लास्टिक से बने झण्डो का प्रयोग न करें, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे एवं इधर-उधर ना फेंके।
5. स्वच्छ भारत मिशन की सफलता हेतु खुले में शौच कदापि न करें, शौचालयो का उपयोग करें एवं सार्वजनिक स्थानो में न थूकें।
6. जैविक कूड़ें को हरे डस्टबिन एवं अजैविक कूड़े को नीले डस्टबिन में घर पर ही अलग-अलग करके नगर पालिका के पर्यावरण मित्र को दे।
7. कूड़े को इधर-उधर ना फैलाये और न ही कूड़े को जलायें, कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले। 8. नगर के पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करें।
9. डेंगू मच्छरों एवं जल जनित रोगो से बचाव हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करे, फुल आस्तीन के कपड़े पहने एवं बच्चो को पहनाये, अपने आस-पास पानी जमा न होने दे।
10. पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाये एवं नगर पालिका परिषद् पुरोला के सौन्दर्गीकरण में अपना सहयोग प्रदान करें।
11. पालिका का डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण में पालिका का सहयोग करें।
12. सार्वजनिक स्थलो पर अतिक्रमण न करें।
13. जन्म-मृत्यु का पंजीकरण आवश्य करायें।
14. नगर पालिका के करो का भुगतान समय से करें।

अधिशासी अधिकारी,                 प्रशासक                नगर पालिका परिषद,            नगर पालिका परिषद          पुरोला (उत्तरकाशी)               पुरोला (उत्तरकाशी)





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ