पुलिस टीम द्वारा सट्टे की खाईबाडी करते 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


थाना कनखल पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से 06 अभियुक्तों को सट्टे की खाईबाड़ी करते ₹6690/- रूपये नगदी व सट्टा सामग्री के साथ दबोचते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई।


पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त मनोज पुत्र तीरथ सिंह निवासी लछवाड़ पट्टी सेण ब्लॉक यम्केश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी बैरागी कैंप थाना कनखल जनपद हरिद्वार, दलबीर सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम कोटा पोस्ट भीड़ा थरालीसेण पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी बैरागी कैंप थाना कनखल जनपद हरिद्वार, राकेश पुत्र नंबरी सिंह निवासी कासगंज एटा थाना कासगंज उत्तर-प्रदेश हाल निवासी बैरागी कैंप थाना कनखल जनपद हरिद्वार, जसपाल सिंह रावत पुत्र गब्बर सिंह हाल निवासी बस स्टैंड बैरागी कैंप कनखल जनपद हरिद्वार, अशोक पुत्र महेंद्र निवासी बैरागी कैंप थाना कनखल जनपद हरिद्वार व जयसिंह पुत्र उमेद सिंह निवासी बिजली घर के पीछे बैरागी कैंप जनपद हरिद्वार।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरी0 उमेश कुमार, उप निरी अंशुल अग्रवाल, हेड कां0 होशियार सिंह, कांस्टेबल प्रलव चौहान, कां0अरविंद नौटियाल, कांस्टेबल बलवंत सिंह व कांस्टेबल उम्मेद सिंह सामिल रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ