गजेन्द्र सिंह चौहान, पुरोला
कांग्रेसियों ने पार्टी पर अनर्गल बयान देने को लेकर मंगलबार को पुरोला नगर क्षेत्र में भाजपा सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी का पुतला दहन किया। भाजपा सरकार व मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री आये दिन अनर्गल बयानबाजी कर अपने पद की गरीमा का भी लिहाज नही करते हैं कांग्रेस पार्टी के प्रति उनके बयानबाजी से पूरे प्रदेश में कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है।
पुतला दहन करने वालों में कांग्रेस
ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी,नगर अध्यक्ष कवींद्र असवाल,जयेंद्र रावत,बिहारी लाल शाह,दिनेश चौहान,नारायणी देवी,लोकेंद्र रावत, अंबिका, सुलोचना देवी आदि लोग शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ