पुरोला विधायक दुर्गेश लाल का फर्जी पत्र तैयार कर मुख्यमंत्री को प्रेषित करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना पुरोला में मुकदमा दर्ज

 मीडिया सेल पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी

कुछ दिन पूर्व आवेदक  दुर्गेश्वर लाल, मा० विधायक पुरोला द्वारा "लोक निर्माण विभाग पुरोला को भेजे गये मूल पत्र पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा षड्यंत्र के तहत मूल पत्र गायब कर एक दूसरा फर्जी/कूटरचित पत्र तैयार कर मूल पत्र से उनके  हस्ताक्षर स्कैन करके फर्जी कूटरचित पत्र मुख्यमंत्री  को प्रेषित कर  उनकी की छवि धूमिल / खराब करने के आरोप" के सम्बन्ध मे एक पत्र प्रेषित किया गया था।


उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार उक्त प्रकारण में आज 08.01.2023 को थाना पुरोला पर अज्ञात  के खिलाफ  FIR NO- 01/2023 धारा 419/465/468/471 भादवि0  पंजीकृत किया गया। मामले में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। विवेचना थानाध्यक्ष पुरोला,  कोमल सिंह रावत द्वारा की जा रही है। 


           ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ