पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अतोल रावत के तत्वाधान में गौरव तिरंगा यात्रा का आयोजन

 मुख्य सवांददाता

   स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा देशभर मे आजादी की गौरव तिरंगा यात्रा के द्वारा "भारत जोड़ो पदयात्रा" का आयोजन किया जा रहा है।


 स्वतंत्रता दिवस के शुभारंभ पर कांग्रेस पार्टी के आलाकमान के दिशा निर्देश के अनुसार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अतोल रावत के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति के द्वारा नगरपालिका बड़कोट के विभिन्न वार्डों में तिरंगा यात्रा निकाली गई प्रदेश उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा के नेतृत्व के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में बलदेव सिंह नेगी,सुरेंद्र सिंह,मनोज बर्दवान, धीरज, रमेश, सुरेश पंचवान, भवान,गणेश, कविता नाथ, संगीता, विनीता व अन्य लोगो द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ