जूनियर शिक्षक संघ पुरोला के ब्लाक अध्यक्ष चरण सिंह असवाल के नेतृत्व संघ पदाधिकारियो ने उपखण्ड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

 पुरोला, उत्तराखंड राज्य जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ पुरोला के ब्लाक अध्यक्ष चरण सिंह असवाल के नेतृत्व में संघ के समस्त पदाधिकारियों ने ब्लाक के  उपखण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीश काला  एवम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  पी एस चौहान से मुलाकात की ।


  चरण असवाल ने बताया कि वैसे तो मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट मात्र थी, लेकिन इस मुलाकात में उपखण्ड शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से  अवगत कराया।

 उन्होंने बताया कि उपखण्ड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र निवाकरण का आश्वासन दिया।


इस अवसर संघ के पूर्व अध्यक्ष महाबीर सजवाण, राजेश गोयल, मारकंडी सेमवाल ब्लॉक मंत्री  मनमोहन सिंह सजवान , कोषाध्यक्ष जयलक्ष्मी रावत,संयुक्त मंत्री यशवंत चौहान ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष  अलका रजवार, संरक्षक सी बी बिजल्वाण , वीरेन्द्र हरान, शुसिला पंवार,सायरा बानोआदि  संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ