राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद की तीन ग्राम पंचायतों को क्रमशः ग्राम पंचायत दियाडी विकासखंड नौगाँव को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2021, ग्राम पंचायत मठ विकासखंड पुरोला एंव ग्राम पंचायत देवजानी विकासखंड मोरी को पंडित दीनदयाल पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2021 दिए गए l
यह पुरस्कार पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिल्ली में वितरित किये जाते रहे हैं, परंतु वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला कार्यालय एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित एंव मा० विधायक यमुनोत्री श्री केदार सिंह रावत द्वारा वितरित किए गए l
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल, जिला पंचायत राज अधिकारी एस०एल० आर्य, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी कल्याण सिंह चौहान, ग्राम प्रधान दियाडी श्रीमती सुषमा देवी, ग्राम प्रधान देवजानी बबीता चौहान, ग्राम प्रधान मठ अरविंद पंवार,आदि उपस्थित थे l
ग्राम पंचायत मठ को पंडित दीनदयाल पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार 2021 मिलने पर पुरोला के बुद्धिजीवीयो, सामाजिक कार्यकर्ताओं व राजनेताओं ने ग्राम प्रधान अरविंद पँवार को बधाइयां दी । भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुये कहा कि उनके द्वारा किये गए जनहित के कार्यों की वजह से आज उनकी ग्राम पंचायत को पुरस्कार मिला है जो कि हम सबके लिए अच्छा काम करने की एक प्रेरणा है ।
सामाजिक कार्यकर्ता जयेंद्र राणा, भाजपा नेता लोकेश उनियाल, ओमप्रकाश नोडियाल, नीरज राणा, व अजय भारती आदि राजनेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने उन्हें शुभकामनाएं दी ।



0 टिप्पणियाँ