पुरोला, ग्राम पंचायत नेत्री में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मालचंद का ग्रामीणों व खिलाड़ियों ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया ।
क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष और ग्राम प्रधान नेत्री योगेश रावत जी के अध्यक्षता में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ जिसमें पहली विजेता टीम चपटाडी व दूसरी देवडुंग रही ।
पूर्व विधायक ने दोनों टीमों को बधाई दी और हारने वाली अन्य टीमों को भी उनके अच्छे खेल के लिये बधाई दी , उन्होंने कहा कि खेल - खेल की भावना से खेलना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि जितने लोगों ने भी इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया ओ सब बधाई के पात्र हैं ।
उन्होंने ग्राम पंचायत नेत्री के सभी लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सबके आशीर्वाद से मुझे दो बार विधायक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
उन्होंने कहा कि आगे भी अगर मुझे आगे भी आप लोगो का आशीर्वाद मिला तो मुझे एक बार फिरसे इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा ।
ग्रामीणों व विशेषकर युवाओ ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाये की ।




0 टिप्पणियाँ