पूर्व विधायक मालचन्द ने ग्राम पंचायत नेत्री में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीमो को दी बधाई, हारने वाली टीमो को कहा न कोई जीत अंतिम होती है ओर न कोई हार अंतिम इसलिए हारने वालो को निराश नही होना चाहिए
पुरोला, ग्राम पंचायत नेत्री में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मालचंद का ग्रामीणों व खिलाड़ियों ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया ।
क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष और ग्राम प्रधान नेत्री योगेश रावत जी के अध्यक्षता में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ जिसमें पहली विजेता टीम चपटाडी व दूसरी देवडुंग रही ।
पूर्व विधायक ने दोनों टीमों को बधाई दी और हारने वाली अन्य टीमों को भी उनके अच्छे खेल के लिये बधाई दी , उन्होंने कहा कि खेल - खेल की भावना से खेलना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि जितने लोगों ने भी इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया ओ सब बधाई के पात्र हैं ।
उन्होंने ग्राम पंचायत नेत्री के सभी लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सबके आशीर्वाद से मुझे दो बार विधायक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
उन्होंने कहा कि आगे भी अगर मुझे आगे भी आप लोगो का आशीर्वाद मिला तो मुझे एक बार फिरसे इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा ।
ग्रामीणों व विशेषकर युवाओ ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाये की ।
via Blogger https://ift.tt/2IzsNeK
November 13, 2020 at 08:38PM
via Blogger https://ift.tt/2IxEqTF
November 13, 2020 at 09:53PM




0 टिप्पणियाँ