पूर्व प्रधान सहित सड़क हादसे में दो की मौत

पूर्व प्रधान सहित सड़क हादसे में दो की मौत
पूर्व प्रधान सहित सड़क हादसे में दो की मौत

 

  • नौगांव-गडोली-राजगढ़ी-सरनोल मोटर मार्ग पर थानकी-भानी के पास बुधवार देर रात हुआ हादसा
  • बड़कोट से वापस गांव लौट रहे थे दोनों, आज सुबह चला हादसे का पता

बड़कोट। नौगांव-गडोली-राजगढ़ी-सरनोल मोटर मार्ग पर थानकी-भानी के पास बुधवार देर रात एक मैक्स खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना का पता गुरुवार सुबह चला।
बिसाट गांव के पूर्व प्रधान रचपाल रमोला और घंडाला के उपेंद्र चोहान बुधवार देर बड़कोट से मैक्स में वापस गांव लौट रहे थे। नौगांव-गडोली-राजगढ़ी-सरनोल मोटर मार्ग पर थानकी-भानी के पास मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे का पता ग्रामीणों को आज सुबह चला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल की ओर रवाना हो गई।


via Blogger https://ift.tt/3koumtg
November 12, 2020 at 11:07AM
via Blogger https://ift.tt/38E13R8
November 12, 2020 at 12:53PM

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ