पुरोला विधायक राजकुमार ने नागराज मन्दिर को दिये 11 लाख

 पुरोला, विधायक राजकुमार ने आज नागराज मन्दिर समिति के साथ बैठक कर मन्दिर के सौंदर्यीकरण व कुंड के निर्माण हेतु 11 लाख रुपये की राशि विधायक निधि से दी है ।

नागराज मन्दिर विगत कुछ वर्षों से निर्माणाधीन है, कुछ समाजसेवी व बुद्धिजीवीयो के प्रयास से मंदिर निर्माण ने गत 2 माह से गति पकड़ी है, पुरोला विधायक द्वारा दी गई निधि से मन्दिर निर्माण का कार्य समापन की सभी बाधाएं दूर हो गई ।


इस मौके पर मन्दिर निर्माण समिति के बृजमोहन सजवाण, शात्री शिवप्रसाद व्यास, उपेन्द्र असवाल, शोभाराम नोडियाल, नागराज गुरुजी, उपेन्द्र असवाल ,गोपाल सिंह चौहान व टीकाराम नोडियाल के साथ साथ


 कांग्रेस पार्टी के जिलामहामंत्री दिनेश चौहान ,उपी शर्मा, नगर अध्यक्ष जयेन्द्र रावत , प्रकाश डबराल , कमलराम शर्मा सहित पुरोला कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ