दीपक बिजल्वाण ने विकलांग विजय बिष्ट का घर बनाकर महात्मा गांधी को अर्पित किये श्रद्धासुमन

दीपक बिजल्वाण ने विकलांग विजय बिष्ट का घर बनाकर महात्मा गांधी को अर्पित किये श्रद्धासुमन

हरीश डिमरी बडकोट

गांधी जी की जयंती पर जहां देशभर में गांधी जी की प्रतिमा व चित्रों पर फूल अर्पित कर उनको याद किया  जा रहा है वही जिलापंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण ने विकलांग विजय के मकान की छत डलवाकर आज के दिन गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए गरीबो व असहायों की सेवा का ब्रत लेकर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये ।

 


गांधी जयंती के सुभ अवसर पर  दीपक बिजल्वाण  के द्वारा बिकलांग विजय के मकान के लिए जो अस्वासन दिया था आज उस मकान की  छत भी पड़ गई ।

 सभी लोगों ने जिलापंचायत अध्यक्ष  का धन्यबाद किया ओर हर पल दीपक बिजल्वाण के साथ खड़े रहने का वादा किया। इस अवसर सभी का कहना था कि  अगर विकलांगों, असहाय  व गरिवो का विकाश चाहते है तो  और हम सभी को दीपक बिजल्वाण के साथ एकजुट होना होगा ।


 इस अवसर पर हर किसी का कहना था कि दीपक बिजल्वाण विकास करने की छमता रखता है और हर गरिब की बात सुनता है और विकास भी करता है ।


  विकल डिमरी समाज सेवी ने दीपक बिजल्वाण का धन्यवाद करते हुए कहा कि नेताओं को घोषणा नही अपितु करके दिखाना चाहिए तभी उनकी जयजयकार होगी ।


 जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण  के द्वारा खरादी में विकलांग विजय सिंह, और उस के माँ के आग्रह पर जिनके लिए रहने के लिए छत नही थी , उनके दर्द को समझते हुए दीपक बिजल्वाण ने 1 माह के अंदर उन्हें छत देने को कहा था जिस का छत आज पड़ गया ।बिकलांग विजय  बिष्ट और उस की माँ सोबती घर में 2 ही सदस्य है, और विकलांग विजय 32 साल का है और उस की माँ 62 साल की है । इनके पिता गोविंद सिंह बिष्ट का 20 साल पहले निधन हो गया था ।


 सभी क्षेत्र वासीयो ने दीपक बिजल्वाण का धन्यबाद करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाये की । इस अवसर पर  विकल डीमरी समाज सेवी ,अरविन्द कुमार ,विपिन रावत , रामराज सिंह , खजान राणा आदि लोग उपस्थित थे ।


via Blogger https://ift.tt/3jp2RA6
October 02, 2020 at 03:09PM

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ