संजू डोभाल ने मनीषा वाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च।

 

दिलीप प्रभात

बड़कोट उत्तरकाशी


बीते शुक्रवार को संजू डोभाल ने कांग्रेसजनों व अपने समर्थको के साथ चिन्यालीसौड़ बाजार में मनीषा को न्याय दिलाने के लिए केंडल मार्च निकाला।


उत्तरप्रदेश के हाथरस में महिला के साथ रेप और उसकी हत्या के खिलाफ बीते शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल की अगुवाई में प्रदर्शन किया और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। बाजार के मुख्य मार्गों में उतरकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। जिसमें पूर्व नगर पालिका शूरवीर रांगड़, उर्वी दत्त,बी ल बौद्ध,सुनील वरुण, अरुण नौटियाल,मनोज राणा जी, नंदकिशोर एवं ब्यापार मंडल के तमाम लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ